
रायपुर। राज्य में आज रात 09.00 बजे तक 26 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 5-5 दुर्ग और रायगढ़ जिलों से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक किसी भी जिले में 10 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं 16 जिलों में आज कोई संक्रमित नहीं मिले हैं। आज कोरोना से एक मौत हुई है।
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 5, राजनांदगांव 0, बालोद 0, बेमेतरा 0, कबीरधाम 0, रायपुर 2, धमतरी 1, बलौदाबाजार 0, महासमुंद 0, गरियाबंद 2, बिलासपुर 1, रायगढ़ 5, कोरबा 2, जांजगीर-चांपा 0, मुंगेली 0, जीपीएम 0, सरगुजा 0, कोरिया 0, सूरजपुर 0, बलरामपुर 1, जशपुर 0, बस्तर 1, कोंडागांव 0, दंतेवाड़ा 2, सुकमा 1, कांकेर 1, नारायणपुर 0, बीजापुर 0, अन्य राज्य 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
