रायपुर मेयर के लिए 28 नामांकन भरे गए, 70 वार्डों के लिए 419 नॉमिनेशन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव का मुकाबला इस बार दिलचस्प हो गया है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द हो गई। रायपुर मेयर के लिए 28 लोगों ने नॉमिनेशन फॉर्म भरा है। वहीं, शहर के 70 वार्डों में 419 लोगों ने नामांकन जमा किया है।

नगर निगम चुनाव में महिलाओं के लिए 23 सीटें आरक्षित है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने 26-26 महिलाओं को मैदान में उतारा है। इस बार भाजपा ने 18 सिटिंग पार्षद और कांग्रेस ने 17 सिटिंग पार्षदों की टिकट काटी है। 70 वार्डों में कांग्रेस ने 5 मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट दिया है। जबकि बीजेपी ने एक भी मुस्लिम कैंडिडेट को नहीं उतारा है।

कांग्रेस के ये पार्षद हुए बागी

कांग्रेस पार्टी ने वैसे तो 17 सिटिंग पार्षदों के टिकट काटे हैं, इनमें से 4 पार्षदों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन डाला है। मेयर इन काउंसिल के सदस्य आकाश तिवारी, जोन 2 के अध्यक्ष हरदीप सिंह (बंटी होरा) MIC सदस्य समीर अख्तर और MIC सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। बंटी होरा और जितेन्द्र अग्रवाल ने पार्टी छोड़ने का ऐलान भी कर दिया। समीर अख्तर और आकाश पार्टी के नेताओं से नाराज है।

भाजपा ने 18 पार्षदों के टिकट काटे

भाजपा ने पिछला चुनाव जितने वाले 29 पार्षदों में 18 के टिकट काट दिए हैं। इनमें से तीन का वार्ड आरक्षित हो गया। इस वजह से वे चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। बाकी 15 में ज्यादातर महिलाएं हैं। इन्हें पिछले चुनाव में वार्ड महिला आरक्षित होने के कारण टिकट मिला था। इस बार इनके टिकट काटकर कुछ नए और कुछ पूर्व पार्षदों को दिया गया है।

बाकी 14 टिकट या तो पार्षदों को दिए गए हैं या उनके परिवार के किसी सदस्य को। कुछ पार्षदों का टिकट गुड परफार्मेंस नहीं देने के कारण काटा गया है। भाजपा ने पार्षदों के टिकट बंटवारे में नए पुराने का कंबिनेशन किया है।

कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड से भाजपा की तेज-तर्रार पार्षद सुशीला धीवर का टिकट काट दिया गया। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ बहुत से लोग लामबंद थे। रानी लक्ष्मी बाई वार्ड से पार्षद विश्वदिनी पांडे का टिकट कट गया है। वे इस बार महापौर की दौड़ में थीं। ना मेयर की टिकट नहीं मिली और ना पार्षद की। हालांकि पांडे ने कहा कि, वे खुद ही वार्ड की राजनीति नहीं करनी चाहती हैं।

तीन बार की पार्षद सीमा संतोष साहू को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। वे भी मेयर के दावेदारों में एक थी, लेकिन टिकट नहीं मिला। शंकर नगर वार्ड की सुमन राम प्रजापति का टिकट भी काटा गया है। पिछली बार वार्ड महिला आरक्षित होने के कारण राम प्रजापति ने अपनी पत्नी को उतारा था। सुंदर नगर वार्ड इस बार सामान्य महिला होने के कारण पार्षद मृत्युंजय दुबे रेस से बाहर हो गए।

ब्राह्मणपारा वार्ड के अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षित होने के कारण पार्षद सरिता दुबे को सुंदर नगर से टिकट दिया गया है। कन्हैया लाल बाजारी वार्ड से पार्षद विनोद अग्रवाल का टिकट काटा गया है। उनका वार्ड ओबीसी हो गया। आसपास के सभी वार्ड आरक्षण में फंसने के कारण उन्हें वहां भी मौका नहीं मिला।

महामाया मंदिर वार्ड की पार्षद सरिता वर्मा का टिकट कट गया है। वे काफी पुरानी पार्षद हैं। उनका वार्ड इस बार भी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित हुआ है। फिर भी पार्टी ने रिपीट ना करते हुए नई प्रत्याशी को मौका दिया।

4 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम ही घोषित नहीं

कांग्रेस पार्टी ने 66 वार्डों के अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। मौलाना अब्दुल रऊफ, मदर टैरेसा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और ले. अरविंद दीक्षित वार्ड के प्रत्याशियों के नाम मंगलवार देर रात तक जारी नहीं किए गए। पार्टी सूत्रों का कहना है इन वार्डों में जिन्हें टिकट दिया जा रहा है, उनके नाम को लेकर बड़ी बगावत हो सकती है।

मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड से मेयर एजाज ढेबर की पत्नी अरजुमन ढेबर का नाम लगभग तय है। एजाज खुद भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से प्रत्याशी हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड से रामकुमार साहू, अरविंद दीक्षित वार्ड से पार्षद आकाशदीप शर्मा का टिकट काटकर सुरजीत कुमार का नाम तय किया गया है। मदर टैरेसा वार्ड से ताराचंद यादव का टिकट फाइनल बताया जा रहा है। इन वार्डों में टिकट आबंटन को लेकर बड़े नेताओं के बीच आपस में खींचतान मची है।

वार्ड का नाम भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
1 वीर सावरकर नगर वार्ड विशाल पाण्डेय संदीप साहू
2 पं. जवाजर लाल नेहरू वार्ड भगतराम हरवंश घनश्याम क्षत्रिय
3 संत कबीर दास वार्ड मनोहर मनहरे पप्पू बागडे
4 यतीयतनलाल वार्ड नंदकुमार साहू किरण वर्मा
5 बंजारी माता वार्ड अंबिका साहू राधिका नागभूषण राव
6 वीरांगन अवंती बाई खगपति सोनी राधेश्याम विभार
7 कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड खेमकुमार सेन श्याम पटेल
8 महात्मा गांधी वार्ड आर्ची साहू गायत्री चंद्राकर
9 प. मोतीलाल नेहरू वार्ड गोपेश साहू गावेश साहू
10 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड देवदत्त द्विवेदी मनोज वर्मा
11 डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड मोहन साहू हेमंत पटेल
12 कालीमाता वार्ड साधना साहू प्रियंका भारद्वाज
13 राजीव गांधी वार्ड महेंद्र खोडियार नीतू घनश्याम तिवारी
14 रमण मंदिर वार्ड सूर्यकांत राठौर आसिफ मेमन
15 कन्हैयालाल बाजारी वार्ड राजेश देवांगन घनश्याम देवांगन
6 वीर शिवाजी वार्ड गज्जू साहू विकास वर्मा-बाबा
17 ठक्कर बापा वार्ड वार्ड प्रमिला साहू दिनेश्वरी अन्नू राम साहू
18 बाल गंगाधर तिलक वार्ड सोहन साहू जितेन्द्र साहू
19 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रीतम ठाकुर वारेन साहू
20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड अमन ठाकुर श्रीकुमार मेनन
21 शहीद भगतसिंह वार्ड गायत्री चंद्राकर कुमकुम झा
22 पं. ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड मीना ठाकुर निलीमा सिंह
23 शहीद मनमोहन सिंह बख्शी कृष्णा भारती रोनीता प्रकाश जगत
24 सरदार वल्लभ भाई पटेल राधिका साहू दीप मणी राम साहू
25 संत रामदास वार्ड भोला राम साहू तरूण श्रीवास
26 दानवीर भामाशाह वार्ड रामहीन कुर्रे रूखमणी सुन्दर जोगी
27 इंदिरा गाँधी वार्ड अवतार बागल दलजीत चावला
28 शहीद हेमू कल्याणी वार्ड कृतिका जैन जी. श्रीनिवास
29 गुरु गोविन्द सिंह वार्ड कैलाश बेहरा सेवक महानंद
30 शंकर नगर वार्ड राजेश गुप्ता मनोज मसंद
31 नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड पुष्पा साहू दिशा धोतरे
32 महर्षि वाल्मीकि वार्ड प्रभा विश्वकर्मा संगीता निषाद
33 शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड प्रदीप वर्मा प्रमोद मिश्रा
34 पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड ज्ञानचंद चौधरी कामरान अंसारी
35 अब्दुल हमीद वार्ड घनश्याम रक्सेल शेख मुसीर
36 तात्यापारा वार्ड श्वेता विश्वकर्मा संतरी हरीश साहू
37 शहीद चुनामणि नायक वार्ड दीपक जायसवाल दाउलाल साहू
38 स्वामी आत्मानंद वार्ड आनंद अग्रवाल विकास अग्रवाल
39 ठाकुर प्यारेलाल वार्ड सुमन पांडे संगीता दुबे
40 पं.दीनदयाल उपाध्याय आशु चंद्रवंशी शशीकांत साहू
41 पं. सुन्दर लाल शर्मा सरिता दुबे भारती शर्मा
42 महंत लक्ष्मीनारायण दास अंबर अग्रवाल बंशी कन्नौजे
43 ब्राम्हणपारा वार्ड अजय साहू मनोज सोनकर
44 विवेकानंद सदर बाजार वार्ड मुरली शर्मा राहुल तिवारी
45 मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड प्रीति परताले अरजुमन ढेबर*
46 सिविल लाइन वार्ड संजन हियाल नीलम नीलकंठ जगत
47 मदर टेरेसा वार्ड संतोष साहू ताराचंद यादव*
48 गुरु घासीदास वार्ड महेश ध्रुव शीतल कुलदीप
49 रानी दुर्गावती वार्ड अनामिका सिंह प्रभजोत सिंह लाड़ी
50 पं. विद्याचरण शुक्ल वार्ड गायत्री नौरंगे सहदेव व्यवहार
51 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड उत्तरा सिंह रेणु जयंत साहू
52 डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड विनय निर्मलकर रामकुमार साहू*
53 बाबू जगजीवन राम वार्ड मनोज जांगड़े सूरज जांगड़े
54 कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड सुषमा साहू उषा चंद्रहास निर्मलकर
55 रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड विनय प्रताप सिंह मानसिंह ध्रुव
56 लें. अरविंद दीक्षित वार्ड सचिन मेघानी सुरजीत साहू*
57 भगवती चरण शुक्ल वार्ड अमर गिदवानी एजाज ढेबर
58 शहीद पंकज विक्रम वार्ड स्वप्निल मिश्रा मोनिका जैन
59 मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड अंजलि गोलछा कविता अमित दास
60 चंद्रशेखर आजाद वार्ड रमेश सपहा कोमल साहू
61 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड रवि सोनकर ब्रम्हा सोनकर
62 शहीद राजीव पांडे वार्ड बद्रीप्रसाद गुप्ता देवेन्द्र यादव
63 ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड प्रमोद साहू सतनाम सिंह पनाग
64 डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड मनोज वर्मा संजीव सिंह यादव
65 महामाया मंदिर वार्ड मंजू यादव जयश्री नायक
66 वामनराव लाखे वार्ड श्यामसुंदर अग्रवाल सर्वजीत सिंह ठाकुर
67 भक्तमाता कर्मा वार्ड ममता तिवारी पूर्णिमा उत्तम साहू
68 डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड दुर्गा साहू डॉ. सुभाषिनी देवांगन
69 माधवराव सप्रे वार्ड महेंद्र औसर हिरेन्द्र देवांगन
70 संत रविदास वार्ड अर्जुन यादव देवेन्द्र कुमार साहू

(नोट- स्टार लगे (*) कांग्रेस प्रत्याशियों के 4 नामों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है)

Exit mobile version