रायपुर में 34 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर में नामांकन की प्रक्रिया शनिवार काे शुरू हो गई। पहले दिन सामने आई जानकारी के मुताबिक नामांकन के पहले दिन 34 लोगों ने फॉर्म खरीदा। पहले दिन किसी ने भी नामांकन जमा नहीं कराया। शनिवार को 3 लाख 15 हजार के फॉर्म बिके। रायपुर के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भूरे ने बताया कि धरसींवा विधानसभा के लिए 5 , रायपुर ग्रामीण विधानसभा 5, रायपुर पश्चिम के लिए 8, रायपुर उत्तर के लिए 3, रायपुर दक्षिण के लिए 6, आरंग के लिए 2 और अभनपुर विधानसभा के लिए 5 नाम निर्देशन पत्र लिए गए।

रायपुर जिले की 7 सीट पर यहां जमा होंगे नामांकन

राजधानी के सातों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति कर दी गई है। धरसींवा विधानसभा के प्रत्याशी कक्ष क्रमांक 21, रायपुर ग्रामीण के लिए रूम नंबर- 09, रायपुर नगर पश्चिम के लिए रूम नंबर 07, रायपुर नगर उत्तर के लिए कक्ष क्रमांक 12, रायपुर नगर दक्षिण के लिए कक्ष क्रमांक 04, आरंग के लिए कक्ष- 17 और अभनपुर के लिए कक्ष क्रमांक 11 तय किया गया है।

दूसरे चरण की चुनावी प्रक्रिया

नामांकन 21 अक्टूबर से
नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर
नाम वापसी का आखिरी दिन 2 नवंबर
वोटिंग 17 नवंबर
3 दिसंबर काउंटिंग

छुट्‌टी के दिन नहीं होगा नामांकन

कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक अवकाशों वाले दिनो और महीने के चौथे शनिवार को नामांकन से जुड़े काम नहीं होंगे। अधिकारी छुट्‌टी के दिनों में ये काम नहीं करेंगे। इस हिसाब से 22 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी के दिनों में नाम निर्देशन की कार्रवाई नही होगी।

नेताओं के लिए गाइडलाइन जारी

नामांकन के लिए आने वाले नेताओं के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है।

  • कलेक्टोरेट कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में केवल तीन वाहनों को अनुमति होगी।
  • अभ्यर्थी समेत केवल 5 व्यक्ति को भीतर आने की अनुमति मिलेगी। एक अभ्यर्थी अधिकतम दो विधानसभा क्षेत्रों में नाम निर्देशन कर सकेगा।
  • अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र के साथ स्वयं की 2’2.5 से.मी. आकार की टिकट साइज फोटो जमा करनी होगी।
  • अभ्यर्थी को नाम निर्देशन के कम से कम एक दिन पूर्व नया बैंक खाता खोलना होगा एवं पासबुक के प्रथम पेज की फाेटो कॉपी देनी होगी।
  • 2 नवंबर को अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते है।
Exit mobile version