देश में 35,197 नए केस मिले, इनमें एक ही दिन में 10 हजार की बढ़ोतरी

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। देश में कोरोना मामलों में सोमवार को आई गिरावट के बाद एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को 35,197 केस आए, जबकि एक दिन पहले 24,692 मरीज मिले थे। इसके साथ ही 24 घंटे में 37,136 संक्रमित ठीक हुए और 440 की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,398 की कमी आई है। यह चौथा दिन था जब इसमें गिरावट दर्ज की गई। अब 3.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 35,197
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 37,136
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 440
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.14 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.32 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.61 लाख

Exit mobile version