सुकमा। सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। वही पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामानों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि जिले किस्टाराम थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के सुरक्षाबल के जवानो और नक्सलियों के बीच मुड़भेड़ हुई थी।
जवानों को भरी पड़ता देख नक्सली झाड़ियों के पीछे छिप गए थे। इसी दौरान इन पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरजी, जिला पुलिस बल, सीआरपीएफ 212, कोबरा 208 बटालियन की सयुंक्त करवाही की है।