
तहसील मुख्यालय मैनपुर में 5 अक्टूबर (सोमवार) को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा एस आई आर , वोट चोरी एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के गिरफ्तारी एवं इस्तिफा की मांग को लेकर एक रैली निकाल धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे आयोजित होगा।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन मुख्य रूप से वोट चोरी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस लड़ाई को सड़कों पर उतरकर लड़ना आवश्यक हो गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार दोपहर 2 बजे मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय में सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पहले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एक उग्र रैली निकालकर विरोध दर्ज कराएंगे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन करेंगे। उन्होने क्षेत्र के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं तथा निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।