ट्रॉली बैग और थैले में मिले 6 किलो चांदी और 1 करोड़ 27 लाख रुपए, जीआरपी पुलिस ने एक युवक को दबोचा

Chhattisgarh Crimes

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक के पास से 6 किलो चांदी और 1 करोड़ 27 लाख रुपए बरामद किया है।

पुलिस ने युवक के ट्रॉली बैग और थैले से यह रकम बरामद किया है। वहीं पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब दे रहा था। जानकारी के अनुसार जबलपुर रेलवे स्टेशन में हर दिन की तरह पुलिस आज भी यात्रियों के सामानों की जांच कर रही थी।

इस पुलिस ने जब एक युवक के ट्रॉली बैग और थैले की जांच की तो हैरान रह गए। ट्रॉली बैग और थैले से 6 किलो चांदी और 1 करोड़ 27 लाख रुपए मिले। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय आरोपी थानाराम राजस्थान का रहने वाला है। जीआरपी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

Exit mobile version