70 साल के ससुर ने 28 साल की बहू से रचाई शादी

Chhattisgarh Crimes
गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी 28 साल की बहू से शादी रचा ली। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह अनोखा विवाह चर्चा का विषय बन गया है। यह मामला जनपद के बड़हलगंज थाना इलाके का है।

बड़हलगंज थाना इलाके के छपिया उमराव गांव निवासी कैलाश यादव (70 वर्ष) ने अपने पुत्र की पत्नी पूजा (28 वर्ष) से मंदिर में विवाह कर लिया। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। अब इस शादीशुदा जोड़े की मंदिर में हुई शादी के फोटो वायरल हैं। कैलाश यादव बड़हलगंज थाने के चौकीदार हैं। इनकी पत्नी की मृत्यु 12 वर्ष पूर्व हो चुकी है।

कैलाश के 4 बच्चों में तीसरे नंबर की बहू पूजा के पति की मृत्यु के बाद अपनी जिंदगी कहीं और बसाने वाली थी। लेकिन इसी बीच ससुर का दिल बहू पर आ गया। इसके बाद उम्र और समाज के बंधनों की जंजीर तोड़ दोनों ने मंदिर में जाकर एक-दूजे के साथ सात फेरे ले लिए।

Exit mobile version