चिटफंड कंपनियों के 774 डायरेक्टर गिरफ्तार, CM ने बाकी को भी तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए, संपत्तियों की पहचान कर कुर्क करने कहा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल IG-SP कांफ्रेंस के दौरान जब चिटफंड कंपनियों द्वारा की गई ठगी की समीक्षा कर रहे थे, तब अधिकारियों ने बताया कि अब तक 774 डायरेक्टर और पदाधिकारी गिरफ़्तार किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने फ़रार डायरेक्टर और पदाधिकारियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसपी को इसके लिए समय-सीमा तय कर कार्रवाई करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर और एसपी आपसी समन्वय कर चिटफंड कंपनियों की अन्य सम्पत्तियों को चिह्नांकित कर तत्काल कुर्क करने की कार्रवाई करें। कांफ्रेंस में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यमंत्री सचिवालय की उपसचिव सौम्या चौरसिया उपस्थित रहीं।