
14 नवंबर को युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा और मृतक का मोबाइल भी जब्त किया है। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है। बचपन के दोस्त थे दोनों
किशन साहू (19) और आदित्य टंडन (19) दोनों बचपन के दोस्त थे और साथ में मजदूरी करते थे। दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना था। दोस्ती के बावजूद उनके बीच चिढ़ाने और आपसी विवाद को लेकर तनाव था।
पानी में मिला था युवक का शव
पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि गिधौरी और घटमड़वा के बीच डैम के पानी में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान गिधौरी के आदित्य टंडन (19) के रूप में हुई।
आदित्य के सिर और माथे पर चोट के निशान देखकर पुलिस को हत्या का शक हुआ। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई।