नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर आ चुकी है। इस बीच पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 90,858 नए मामले दर्ज किए गए और 325 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा है। पिछली बार 10 जून को 91,849 नए मामले आए थे। नए एक्टिव केस का आंकड़ा 71,381 तक पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 19,152 है।
वहीं,अब तक के कुल मामलों की बात करें तो देश में 3.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.82 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज यानी इलाज करवा रहे लोगों की संख्या 2.75 लाख से ज्यादा है, जबकि 3.43 करोड़ लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं।
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां बुधवार को 26,538 लोग संक्रमित पाए गए। 5331 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 67.57 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.24 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.41 लाख लोगों की मौत हो गई। 87, 505 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
2. पश्चिम बंगाल
यहां बुधवार को 14,022 लोग संक्रमित पाए गए। 6438 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,827 लोगों की मौत हो गई। 33,042 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
3. दिल्ली
यहां बुधवार को 10,665 लोग संक्रमित पाए गए। 2239 लोग ठीक हुए और 8 मौतें दर्ज की गई। अब तक राज्य में 14.74 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,121 लोगों की मौत हो गई। 23,307 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
4. केरल
यहां बुधवार को 4801 लोग संक्रमित पाए गए। 1813 लोग ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 51.90 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 48,895 लोगों की मौत हो गई। 22,910 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
5. तमिलनाडु
यहां बुधवार को 4862 लोग संक्रमित पाए गए। 688 लोग ठीक हुए और 9 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 27.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.07 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,814 लोगों की मौत हो गई। 16,577 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।