वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार व प्रगतिशील विचारक ललित सुरजन का बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ललित सुरजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज छत्तीसगढ़ ने अपना एक सपूत खो दिया। ललित सुरजन ने मूल्यों को लेकर अपने जीवन में समझौता नहीं किया। मुख्यमंत्री ने उनके आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।