सिलतरा में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से 2 की मौत एक घायल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना सिलतरा चौकी क्षेत्र के सांकरा स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास की है। यहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं बाइक को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। दोनो मृतक बिलासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वे उरला स्थित गोंदावरी इस्पात में काम करते थे। इधर इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।