सामाजिक कार्यकर्ता का हिस्ट्रीशीटर बेटा व महिला मित्र ड्रग्स के साथ गिरफ़्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए समाजसेवी ममता शर्मा के बेटा हिस्ट्रीशीटर बदमाश हर्षवर्धन शर्मा व उसकी महिला मित्र हरप्रीत सिंह को गिरफ़्तार किया है।

आपको बता दे कि पुलिस को लगातार शर्मा के विरुद्ध कई शिकायते मिल रही थी। 6 माह पूर्व ही राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में महिला मित्र के साथ मारपीट करते हुए शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर इंद्रजीत गुप्ता नामक युवक ने युवती को बचाने का प्रयास किया था,जिस पर बदमाश हर्ष में इंद्रजीत के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी थी, इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए रायपुर जिला के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट कर हर्षवर्धन को शहर के गुंडा-बदमाश की सूची में शामिल किया था जिसमें बाद उसे हाज़री के लिए राजेंद्र नगर थाना भी बुलाया जाता था।

आज एक बड़ी कार्यवाही करते हुए शर्मा व उसकी महिला मित्र को लगभग 7 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। बता दे कि इसके पूर्व ब्लू स्काई कैफ़े सिविल लाइन्स में भी शराब के लिए पैसों की मांग कर बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी,व कोतवाली थाना में कारोबारी दक्ष जुमनानी से ब्याज के पैसों की अधिक उगाही करने का भी अपराध दर्ज किया गया था जिस पर पुलिस ने शर्मा को गिरफ़्तार कर जेल भेजा था। शर्मा के विरुद्ध राजधानी के अलग-अलग थानों में अवैध वसूली,मारपीट सहित अन्य गंभीर अपराधों में मामले दर्ज है। शर्मा निगरानी बदमाश था जिस पर पुलिस को शक था कि वह ड्रग सप्लाई का कार्य करता है, पुलिस ने मुखबिर लगा हर्षवर्धन को रंगे हाथ कोकीन के साथ धरदबोचा।