सिरफिरे ने बड़े भाई को किया घायल, बीबी को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh Crimes

गरियाबंद। अमलीपदर में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक सिरफिरे युवक ने पहले अपने बड़े भाई को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद बीबी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अचानक हुई इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव में दहशत फैल गयी।

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार अमलीपदर गांव में आज सुबह एक बड़ी घटना सामने आयी है। छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला बोल दिया है। हमले में बड़ा भाई बुरी तरह घायल हो गया है। उसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। हालांकि परिवार विवाद की अपुष्ट जानकारी सामने आ रही है।

बीबी की हत्या बड़ा भाई घायल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी जगदीश का अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। बड़ा भाई त्रिलोचन बीच बचाव के लिए सामने आया तो आरोपी ने चाकू से उस पर हमला बोल दिया, उसके बाद आरोपी ने कैंची से बीबी का रेत कर मौत के घाट उतार दिया।मृतिका मोगरा बाई के 06 माह और 2 साल के दो बच्चे है।

बड़े भाई की तबियत नाजुक

जानकारी के अनुसार हमले में बड़ा भाई त्रिलोचन बुरी तरह घायल हो गया है। आरोपी में धारदार हथियार से उसके पेट मे वार किया है। त्रिलोचन को पहले अमलीपदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गरियाबंद रिफर कर दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी अमलीपदर पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, और मामले में जांच में जुट गयी है। पुलिस ने आरोपी जगदीश को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना आज सुबह की है। आरोपी अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। बड़ा भाई बीच बचाव करने आया तो जगदीश ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में बड़ा भाई त्रिलोचन घायल हो गया। उसके बाद आरोपी ने पत्नी पर कैंची से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के आरोपी भागने की फिराक में था जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।