आरटीओ का परिवहन निरीक्षक सस्पेंड, उड़नदस्ता प्रभारी पर लगा था अवैध वसूली का आरोप

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। दुर्ग आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वायड के अवैध कार्यालय और वसूली के मामले में परिवहन विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। परिवहन विभाग ने दुर्ग आरटीओ के फ्लाइंग स्क्वायड के प्रभारी आनंद शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

आरटीओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि फ्लाइंड स्क्वायड प्रभारी ने उड़न दस्ते में निजी व्यक्तियों को नहीं रखे जाने और उनसे काम नहीं कराए जाने, निजी आवास में कार्यालय का संचालन नहीं करने के निर्देशों की अवहेलना किया था।