रायपुर में स्पंज फैक्ट्ररी की फर्नेस भट्टी में ब्लास्ट

Chhattisgarh Crimesरायपुर में स्पंज फैक्ट्ररी की फर्नेस भट्टी में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट से गंभीर रूप से घायल मजदूर अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसकी 22 दिन बाद मौत हो गई। इस हादसे में एक मजदूर भी घायल हुआ है जिसके शरीर का आधा हिस्सा जल गया है और इलाज जारी है। इस मामले में तिल्दा नेवरा पुलिस ने सरोरा के संभव पावर प्लांट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 4 फरवरी दोपहर करीब 1 बजे की है। मजदूर स्क्रैप के लोहे को फर्निश भट्टी में डाल रहे थे। तभी अचानक फर्नेस भट्टी में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से लोहे के टुकड़े छिटककर मजदूर झगरू बिन्द निवासी बिहार और सीताराम पर आ गए। इस घटना से झगरू बुरी तरह घायल हो गया। वहीं सीताराम के शरीर का निचला हिस्सा जल गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

इस घटना के बाद दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां करीब 22 दिन बाद एक मजदूर झगरू बिन्द की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने संभव फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ उपेक्षापूर्ण लापरवाही पूर्वक काम कर कर मानव जीवन को खतरे में डालने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।