
कल जब क्रूर मौत कुछ ऐसे आयी स्तब्ध रह गया परिक्षेत्र सिहर गये लोग
शोकमग्न परिक्षेत्र
महासमुंद
शिखा दास
– छत्तीसगढ़ की राजधानी में
ट्रेनिंग के दौरान एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई
अभ्यर्थी का नाम राजेश कोसरिया था और चंद्रखुरी
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उनका प्रशिक्षण चल रहा था
7मार्च को सभी अभ्यर्थी दौड़ रहे थे। इसी बीच उनकीतबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया
जा रहा था।
रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। क्षेत्र में शोक की लहर। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राजेश कोसरिया दौड़ रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग सिर्फ एक सप्ताह पहले ही शुरू हुई थी। वह सात साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयनित हुए थे।
जैसे ही अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए कहा गया, कुछ दूर दौड़ने के बाद राजेश की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था।
इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है।
परिवार का कहना है कि इस दुखद घटना की सही वजह का पता लगाया जाए।
पिथौरा तहसील के समीपस्थ ग्राम सपोस के
पी एल कोसरिया प्रादेशिक कोसरिया समाज के प्रमुख है , एवं समाज के राजमहंत व पूर्व मंत्री रुद्र गुरु के प्रतिनिधि नजदीकी हैउनके सुपुत्र का आकस्मिक निधन अपुरणीय क्षति एवं पुरे परिवार के लिए दुःख की घड़ी है पूरा परिक्षेत्र शोकमग्न
हमारी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि