भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत फौजी नगर में एक कार चालक ने तेज रफ्तार में चलाते हुए बाइक वाले को टक्कर मार द। टक्कर इतनी तेज थी घायल को एडमिट करने से एक अस्पताल ने मना कर दिया उसके बाद दूसरे में भर्ती कराया गया, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। जब युवक की मौत हो गई तो पुलिस को मेमो रिपोर्ट से दो दिन बाद जानकारी मिली।जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान राकेश सिंह पिता श्रीनारायण सिंह (36 साल) निवासी फौजी नगर के रूप में हुई है राकेश 6 मार्च की दोपहर अपने दोस्त के साथ बाइक में खाना खाने घर जा रहा था। वो जैसे ही अनंत फर्नीचर दुकान के साने बने डिवाइडर के कट से घर की तरफ मुड़ा सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार CG 07 CG 1978 ने बाइक को टक्कर मार दी।इसके बाद कार में बैठा युवक कार से उतरा और घायलों को लेकर सीधे बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे श्रीशंकराचार्य मेडिकल अस्पताल ले जाया गाय। वहां एक दिन इलाज के बाद राकेश को दूसरे दिन 7 मार्च को 7.10 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे की हालत सामान्य है।
पीएम के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
8 मार्च की दोपहर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी में शव का पोस्टमार्ट किया गया। इसके बाद शव परिजनो के हवाले कर दिया गया। जांच में परिजनों ने कार चालक के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सीसीटीवी फुटेज वायरल पुलिस आरोपी को बता रही अज्ञात
इस दुर्घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। उस फुटेज में कार में बैठा युवक भी दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी जामुल कार चालक और मालिक को अभी तक अज्ञात बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो चीजें सामने आएंगी उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
दो भाई दोनों की सड़क दुर्घटना में मौत
सड़क दुर्घटना में मृत राकेश सिंह दो भाई थे। राकेश के छोटे भाई की मौत भी दो साल पहले सड़क दुर्घटना में ही हुई थी। उसके बाद राकेश ही मां बाप का एकलौता सहारा था। इस दुर्घटना में उसकी भी मौत हो गई