छत्तीसगढ़ के रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 121वीं कड़ी का श्रवण किया।
मन की बात…
पीएम ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की सराहना करते हुए कहा, दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र आज पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जहां बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। बच्चों का तकनीक के प्रति यह जुड़ाव भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा को दर्शाता है।
विज्ञान से जोड़ने का प्रेरक माध्यम: साय
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का अद्वितीय मंच है। मोदी के विचार और संदेश आज पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। मन की बात के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन तक पहुंचती है, जिससे पूरे समाज में जागरूकता और ऊर्जा का संचार होता है।