बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर 16 डिब्बों के साथ पटरी पर दौड़ेगी

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर 16 डिब्बों के साथ पटरी पर दौड़ेगी। मुंबई डिवीजन से बिलासपुर को वंदे भारत एक्सप्रेस के 3 कोच भेजे गए हैं। सूत्रों की माने तो इनकी मरम्मत के बाद जून से फिर ट्रेन पूरी क्षमता के साथ बिलासपुर-नागपुर के बीच चलेगी। वर्तमान में ट्रेन इस रूट पर 8 कोचों के साथ चलाई जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत छत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर 2022 को हुई थी। ट्रेन को दो साल पूरे हो चुके है।

शुरुआत में इस ट्रेन के परिचालन को लेकर रेल प्रशासन के साथ-साथ लोगों में भी भारी उत्सुकता थी। स्वदेश में निर्मित सेमी हाई स्पीड सेल्फ प्रोपेल्ड ट्रेन में कई तरह की विशेषताएं थी। इसे जानने और देखने के उद्देश्य से ही बड़ी संख्या में यात्रियों ने बिलासपुर-नागपुर के बीच यात्रा की। लेकिन, थोड़े समय बाद ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम होने लगी। कोरोना के बाद आई मंदी भी एक बड़ी वजह थी। इसलिए मौजूदा टिकटों की बुकिंग और यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अप्रैल 2023 में इसे 50 प्रतिशत कोच के साथ चलाने का निर्णय लिया।

अब तक यह ट्रेन 3 कोचों के साथ ही चल रही है। वर्तमान में टिकटों को डिमांड बढ़ गई है। लेकिन सीटों की उपलब्धता कम है। ऐसे में रेलवे इसे फिर 16 कोचों के साथ चलाने की तैयारी कर रही है। नई सुविधा के साथ ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा आसान हो सकेगी। वंदेभारत ट्रेन से यात्रियों को समय की बचत के साथ एक अच्छी यात्रा का अनुभव मिल रहा है।

चार कोच में रिपेयरिंग का काम

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई डिवीजन से बिलासपुर भेजे जा रहे 3 में से चार कोच खराब है। इनकी मरम्मत बिलासपुर में की जाएगी। मरम्मत का काम पूरा होने के तुरंत बाद इसकी सुविधा रूट के यात्रियों को मिल सकेगी। फिलहाल रेलवे कोच आते ही उसकी मरम्मत का काम प्राथमिकता से कराएगा।

अब 1128 यात्री कर सकेंगे सफर

जून से ट्रेन में अब कुल सीटों की संख्या बढ़कर 1128 हो जाएगी। अभी सिर्फ 50 प्रतिशत सीटों के साथ कुल 564 यात्री ही वंदे भारत में यात्रा कर पा रहे थे। ट्रेन में सिटिंग चेयर अरेंजमेंट से लेकर सीसीटीवी, फायर सेफ्टी डिवाइस, फस्टेंड बॉक्स, स्मार्ट टॉयलेट, ग्लास विंडो, ऑटोमेटिक डोर, डिस्प्ले बोर्ड, एयर कंडीशनर, डीप फ्रीजर जैसी सभी अत्याधुनिक सुविधाएं यात्रियों को मिलेगी।