दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल एक्शन मोड पर

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल एक्शन मोड पर हैं। उन्होंने एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) में सालों से पदस्थ दागी पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया तो वहीं अब 53 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने रविवार छुट्टी के दिन तबादले की लिस्ट जारी की। उन्होंने 18 मई को जारी ट्रांसफर आदेश में 53 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया। इसमें 11 एएसआई, 9 प्रधान आरक्षक और 33 आरक्षकों का नाम शामिल है।

एसएसपी ने सालों से पुलिस लाइन में अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे पुलिस कर्मियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने 42 पुलिस कर्मियों को लाइन से निकालकर जिले के अलग-अलग थानों में पोस्टिंग दी है।

दागी पुलिस कर्मियों को किया लाइन अटैच

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने एक दिन पहले ही 17 मई को एक ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी। उस लिस्ट में सबसे अधिक क्राइम ब्रांच यानी एसीसीयू यूनिट और कुछ थानों में पदस्थ दागी पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया था। लिस्ट में 3 एएसआई, दो प्रधान आरक्षक और 9 आरक्षकों के नाम थे।

पुलिस कर्मियों के मांगे नाम

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी विजय अग्रवाल ने सभी थानों से उन पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों की लिस्ट मांगी है, जो लंबे समय से एक थाने में पदस्थ हैं। साथ ही साथ जिनका विवादों से या महादेव सट्टा सहित अवैध कामों में नाम आता रहा है।