जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6.90 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 90 हजार रुपए आंकी गई है।
पकड़े गए आरोपियों में दीपक कुमार पटेल (31) और मुकेश पाटले (32) शामिल हैं। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दीपक कुमार को मोटरसाइकिल पर गांजा ले जाते समय पकड़ा गया। उसकी तलाशी में 6.90 किलोग्राम गांजा मिला।
आरोपियों से गांजा के साथ 1.55 लाख का सामान जब्त
पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसने गांजा पुरैना निवासी मुकेश पाटले से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से गांजा के अलावा परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत 1.55 लाख रुपए है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।