नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झांकी में खेत की मेढ़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी, डंडा, कुल्हाडी व कृषि उपकरण से जमकर हमला किया, जिससे दोनों पक्ष के 22 लोगों को चोट पहुंची। घायलों को नवागढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए 8 घायलों को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। वहीं अन्य मरीजों का उपचार नवागढ़ में जारी है। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जाली तार लगाने से मना करने पर शुरू हुआ विवाद
प्रार्थी के अनुसार उसके खेत से लगा हुआ आरोपियों का खेत है, जो अपने खेत की मिट्टी को ट्रेक्टर से निकालकर अपने साइड के मेढ़ को बढ़ाकर दबा रहे थे। मिट्टी प्रार्थी की खेत में आ रही थी। बलराम टंडन को मेढ़ बढ़ाने से मना किया, जो मान गया था। शनिवार सुबह बलराम टंडन, शैलेन्द्र टंडन व राज टंडन के साथ मेढ़ में जाली तार लगा रहा था, जिसे मना किया तो उसे बुड्ढा भाग जा कहते हुए गाली दी।