Breaking News: महानदी तट पर गंगा आरती से गूंजा राजिम, आरु साहू की छत्तीसगढ़ी लोक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/राजिम। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम स्थित महानदी तट पर भव्य महानदी गंगा आरती एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। नदी घाट स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश एक साथ देखने को मिला। शाम को महानदी तट पर सात पुरोहितों ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती की। वहीं छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध युवा लोक कलाकार आरु साहू ने अपनी सांस्कृतिक टीम के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। उनके भक्तिमय छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर उपस्थित लोग झूमने लगे और पूरा घाट भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में राजिम विधायक श्री रोहित साहू, छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका राजिम के अध्यक्ष श्री महेश यादव, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष श्री रूपनारायण साहू, पूर्व विधायक श्री संतोष उपाध्याय, जनपद उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव, सभापति श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर एवं श्री आशीष शर्मा उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री एस.के. बर्मन, एसडीएम श्री विशाल महाराणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की आभा से भक्तिमय हुआ महानदी तट –

कार्यक्रम के लिए महानदी तट एवं घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। इसके बाद शाम को आयोजित गंगा आरती में सात पुरोहितों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ आरती संपन्न कराई। वैदिक मंत्रोच्चार, धूप और आरती की भक्ति भावना से त्रिवेणी संगम का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। महानदी के तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने आरती में सहभागिता कर धार्मिक आस्था प्रकट की। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से नदियों की स्वच्छता, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस पहल ने लोगों को नदियों एवं घाटों को स्वच्छ रखने और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

आरु साहू के छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर झूमे दर्शक-

गंगा आरती के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की युवा लोक कलाकार आरु साहू ने अपनी टीम के साथ आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उनके भक्तिमय छत्तीसगढ़ी लोकगीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक संस्कृति और भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के दौरान उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, लोक संगीत और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया। महानदी तट पर धार्मिक आयोजन और लोक संस्कृति का यह संगम लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।स्वच्छ नदी, संरक्षित जल और समृद्ध लोक संस्कृति का संदेश –

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित महानदी गंगा आरती एवं सांस्कृतिक संध्या ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया। नदी घाट की साफ-सफाई से शुरू हुई इस पहल में लोगों को जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने, प्लास्टिक एवं कचरे का उचित निस्तारण करने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नदियों का संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी, स्वच्छता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण से ही महानदी जैसे प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखा जा सकता है।