प्रदेश की बेटी ने एक बार छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा किया है। राजधानी रायपुर शहर की रहने वाली 10 वर्षीय अंविका अग्रवाल ने एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेक करने वाली सबसे कम उम्र छात्रा बन गई हैं। उन्होंने समुद्र तल से 17 हजार 600 फीट तक ट्रेकिंग कर बड़ी उपलब्धि हासिल है।
नीरज अग्रवाल ने बताया कि एवरेस्ट बेस कैंप तक ट्रेकिंग के लिए दल में कुल 12 लोग थे इनमें से 8 दूसरे राज्यों के थे। ट्रेकिंग करना काफी कठिन था। आक्सीजन की कमी रहती थी। फिर 7 जून को एवरेस्ट 17600 फीट ऊंचाई पर बेस कैंप तक पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि अंविका सबसे कम उम्र की लडक़ी है जिन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। उनका काठमांडू की संस्था हिमालियन सोशल जर्नी ट्रेकिंग संस्थान ने सम्मान किया है।
एवरेस्ट बेस कैंप तक की चुनौतीपूर्ण यात्रा में अनविका के माता-पिता भी उनके साथ रहे। सर्द मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अनविका ने साहस नहीं छोड़ा। यात्रा के दौरान थोड़ी तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाई और लक्ष्य पूरा किया। अनविका को पढ़ने-लिखने का बेहद शौक है। 10 साल की उम्र में ही उन्होंने एक बुक भी लिखी है।