छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर दिया। मनोरा चौकी क्षेत्र के ग्राम पोड़ी पटकोना से 8 गौवंशों को मुक्त कराया गया। तस्कर इन्हें जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, 18 जून को मुखबिर से सूचना मिली। तस्कर पोड़ी पटकोना के खरवाटोली मार्ग से गौवंशों को प्रताड़ित करते हुए ले जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की। मौके पर दो तस्कर गौवंशों को प्रताड़ित करते हुए मिले।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस को देखकर वे मवेशियों को छोड़कर जंगल में भाग गए। सभी गौवंशों को सुरक्षित बचा लिया गया। पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 1000 से अधिक गौवंशों को बचाया जा चुका है। 126 आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। गौ तस्करी के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा।