शिक्षक नियुक्ति की तैयारियां पूरी, अगले महीने हो सकती है शिक्षकों की पोस्टिंग

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। सबकुछ ठीक रहा तो अगले महीने तक शिक्षकों की चिर प्रतिक्षित नियुक्ति हो जायेगी। 14500 शिक्षक पद के लिए नियुक्ति से पहले सर्टिंफिकेठ वैरिफिकेशन का डेट जारी कर दिया गया है। 21 से 25 दिसंबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग संभागों में विषयवार सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन का काम शुरू हो जायेगा। DPI ने इस बाबत सभी संभागीय संयुक्त संचालकों को निर्देश भेज दिया है।

दरअसल चयनित शिक्षकों से नियुक्ति के लिए उनकी प्राथमिकता वाले जिलों की सूची मांगी गयी थी। वो लिस्ट डीपीआई को ऑनलाइन मिल चुकी है। इसी लिस्ट के आधार पर अब संभागीय स्तर पर सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन का काम हो रहा है। अभ्यर्थी eduportal.cg.nic.in  से अपना बुलावा पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले सभी अभ्यर्थियों को फोन पर मैसेज भी भेजा गया है।
जारी निर्देश के मुताबिक शिक्षक अग्रेजी माध्यम सभी विषय एवं कृषि के लिए 20 जनवरी को सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन होंगा, वहीं अंग्रेजी विषय के लिए 21 जनवरी, जीव विज्ञान विषय के लिए 22 जनवरी, गणित विषय के लिए 23 जनवरी और व्यायाम शिक्षक के लिए 25 जनवरी को सर्टिफिकेट वैरिफिकेशन का काम होगा।