रायपुर में ट्रांसपोर्टर ने युवक की रॉड से पिटाई कर दी

Chhattisgarh Crimesरायपुर में ट्रांसपोर्टर ने युवक की रॉड से पिटाई कर दी है। विवाद ट्रक साइड करने की बात को लेकर हुआ था। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी हरियाणा के रहने वालें हैं, जिनमें ट्रांसपोर्टर और उसका भतीजा समेत तीन लोग शामिल हैं।

जिन्होंने मारपीट की है। यह पूरा मामला आमानाका का थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पलविंदर सिंह पन्नू ने थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि 22 अगस्त को वह अपने ऑफिस से घर जा रहा था। तभी सामने की तरफ से खालसा ट्रांसपोर्ट की ट्रक आ रही थी। उसने साइड देने के लिए बोला तो ट्रक ड्राइवर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। फिर ड्राइवर ने अपने मालिक गुरजीत सिंह को बुला लिया। गुरजीत सिंह ने अपने भतीजे और तीन अन्य लोगों के साथ उसकी पिटाई कर दी।

कान और सिर में आई चोंटे

आरोपियों ने रॉड और हाथ-मुक्कों से पिटाई की। इसके अलावा पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना में पलविंदर के कान और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।