गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोलबिरा गांव में बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत

Chhattisgarh Crimesगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोलबिरा गांव में बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों की लाश पेड़ के नीचे मिली है। मृतक युवक की पहचान अंडी गांव के कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। युवती मझगवा गांव की रहने वाली थी। दोनों शुक्रवार शाम से लापता थे। परिजन तलाश में जुटे थे, तभी जंगल की ओर गए लोगों को आज दोनों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान दोनों ने एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

 

इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। आज प्रदेश के 33 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

 

सभी जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। वहीं 12 सितंबर तक प्रदेश में 1018.5 मिमी बारिश हो चुकी है। औसत से ये 2 प्रतिशत कम है। इस साल अगस्त के महीने को छोड़ दें तो मानसून अब तक सामान्य रहा है।

 

पिछले 24 घंटे में बस्तर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। कांकेर जिले के चारामा में सबसे ज्यादा 82 मिमी बारिश हुई है। तापमान की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34 डिग्री बिलासपुर में रहा, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2°C दुर्ग में रहा। बलरामपुर में सबसे ज्यादा पानी बरसा

 

प्रदेश में अब तक 1018.5 मिमी बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 475.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, बेमेतरा, जगदलपुर में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है।

 

वहीं, बलरामपुर जिले में 1367.4. मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 52% अधिक है। आंकड़े 1 जून से 12 सितंबर 2025 तक के हैं।