बलरामपुर जिले में एक आवारा कुत्ते ने 5 साल की बच्ची का कान नोच लिया। वाड्रफनगर बस स्टैंड की घटना है। कुत्ते का हमला देख आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को बचाया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह की एक अन्य घटना में वार्ड क्रमांक 2 में घर के बाहर खेल रहे 8 साल के एक बच्चे पर भी आवारा कुत्ते ने हमला किया। इस हमले में बच्चे का हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाके में बढ़ रही कुत्तों की संख्या
इन लगातार हो रहे हमलों के कारण क्षेत्र में भय का माहौल है, और बच्चों के परिजन विशेष रूप से चिंतित हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत की लापरवाही के कारण आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार बढ़ रही है।
बताया जा रहा है वाड्रफनगर इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से इन कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।