कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हसदेव नदी किनारे एक नवजात हाथी का शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला है। वन विभाग के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले ही इस बेबी ऐलीफेंट का जन्म हुआ था। शव दो दिन पुराना है।
केंदई रेंज के ओड़ार बहरा के पास मिले शव के बारे में माना जा रहा है कि नदी के तेज बहाव में बहकर यहां आया है। पसान रेंज के पनगं
नदी पार करते समय बह जाने की आशंका
रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि एक सप्ताह पहले सखोदा में हथिनी ने बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद 27 हाथियों का झुंड आगे बढ़ गया था। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। प्राथमिक जांच में नदी पार करते समय बच्चे के बह जाने की आशंका है।
गांवों में मुनादी कराई जा रही
हाथियों का झुंड आसपास के क्षेत्र में ही है और किसी भी समय वापस आ सकता है। सुरक्षा के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीणों को जंगल जाने से मना किया गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। इससे फसलों को नुकसान होने के साथ मकानों को भी क्षति पहुंची है।