रायगढ़ के देवी मंदिरों में आज जलेंगे मनोकामना ज्योत

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 सितंबर से नवरात्रि को लेकर देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योत जलाए जाएंगे। इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया भी गया है। बंजारी मंदिर में कलश यात्रा निकाली गई। वहीं बूढ़ी माई मंदिर में नवरात्रि को लेकर सुबह पूजा-अर्चना की जाएगी।

एक दिन पहले बंजारी मंदिर में तराईमाल से कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान माता के जसगीत चल रहे थे। यज्ञाचार्य पंडितों के साथ यजमान ने विधि विधान के साथ जलदेव का पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली गई।

जिसमें 5 कर्मा नृत्य दल के साथ कलश यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं-युवतियां शामिल हुई। यात्रा गांव से 3 किमी भ्रमण करते मां बंजारी धाम में कलश स्थापना की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं भंडारा प्रसाद खिलाया गया।

वहीं सोमवार को मनोकामना दीप गृह में हजारों ज्योत प्रज्वलित किए जांएगे। मंदिर में 30 सितम्बर को अष्टमी पूजा, 1 अक्टूबर महानवमी सामूहिक हवन-पूजन, कन्या भोज महाभंडारा किया जाएगा।

बूढ़ी माई मंदिर में पूजा-अर्चना

बूढ़ी माई मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजू पांडे ने बताया कि नवरात्रि को लेकर मंदिर में पूजा-अर्चना सुबह साढ़े 9 बजे से की जाएगी। इसके लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मनोकामना ज्योत जलाए जाएंगे।