छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक ग्रामीण ने शराब के नशे में कोबरा सांप पकड़ लिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक ग्रामीण ने शराब के नशे में कोबरा सांप पकड़ लिया। इसके बाद वह कोबरा को गले में लपेटकर गांव में घूमता रहा। घर के बाहर खड़े होकर डांस भी किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कोबरा ने इस दौरान ग्रामीण को कई बार डसा। हालत बिगड़ने पर परिजन और ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वह अस्पताल के गेट से ही भाग निकला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका में उसकी तलाश कर रहे हैं।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी घटनाक्रम…

जानकारी के मुताबिक, संतराम भैना (40) ग्राम भदौरा का रहने वाला है। बुधवार को उसके पड़ोसी के घर कोबरा घुस गया था। इसकी जानकारी मिलते ही संतराम मौके पर पहुंचा। बाद में उसने कोबरा को खोजकर पकड़ लिया।

नशे में वह कोबरा को लेकर गांव में इधर-उधर घूमता रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, इस दौरान कोबरा ने संतराम को कई बार डस लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह भाग निकला।

इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन और ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसकी तलाश कर रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संतराम कोबरा को गले में लपेटकर घूमता दिखाई दे रहा है।

सांप के काटने पर तुरंत इलाज जरूरी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जहरीले सांप के काटने के बाद बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना चाहिए। समय पर इलाज नहीं मिलने पर सांप का जहर जानलेवा हो सकता है। इसलिए सांप को पकड़ने या उसके साथ किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए।