सूरजपुर जिले के पसला गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले के पसला गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान दसरू सिंह के रूप में हुई है, जो अपने बेटे राम सिंह और नातिन के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, राम सिंह अपने पिता की शराब पीने की आदत और रोजाना होने वाली गाली-गलौज से परेशान था।

 

शनिवार (27 सितंबर) रात पिता-पुत्र के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि राम सिंह ने कथित तौर पर अपने पिता का गमछे से गला घोंट दिया। हिरासत में आरोपी, पूछताछ जारी

 

घटना की सूचना रविवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस ने आरोपी राम सिंह को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।