छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक ने पुल के ऊपर से उफनती इंद्रावती नदी में छलांग लगा दी। इसकी खबर मिलते ही तत्काल कोतवाली पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। युवक को डूबने से बचा लिया गया। उसे जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि, युवक का नाम जादू राम बघेल है, जो सोरगांव का रहने वाला है। घर में कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिससे युवक काफी परेशान था। उसने पहले जमकर शराब पी, जिसके बाद अपनी जान देने के लिए उसने इंद्रावती नदी में छलांग लगा दी। वहां पास में ही मौजूद कुछ लोगों ने युवक को कूदते हुए देखा।
युवक का इलाज जारी
जिसके बाद इसकी खबर तत्काल पुलिस और SDRF की टीम को मिली। वहीं जवान मौके पर पहुंचे। SDRF की टीम ने युवक को डूबने से बचा लिया। उसे बेसुध हालत में शहर के महारानी अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।