छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दादी-पोती के दोहरे हत्याकांड का 18 महीने बाद खुलासा गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दादी-पोती के दोहरे हत्याकांड का 18 महीने बाद खुलासा गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी का मृतक नाबालिग लड़की के साथ अफेयर था। आरोपी की सगाई हो चुकी थी।

जब यह बात नाबालिग लड़की को पता चली तो उसने अपनी सहेलियों से अपने प्रेमी और उसके परिवार को बर्बाद कर देने की बात कही थी। यह बात आरोपी को पता चली तो उसने अफेयर के खुलासा होने के डर से अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी गर्ल फ्रेंड और उसकी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हालांकि इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है।

यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

यह मामला 6 और 7 मार्च 2024 की दरम्यानी रात का है, जब 62 वर्षीय रजवती बाई साहू और उनकी 17 वर्षीय पोती सविता साहू की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और निजी रंजिश जैसे कई संभावित कारण मिले थे। घटना के बाद परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी।

18 महीने जांच के बाद पुलिस को मिले अहम सुराग

लगातार 18 महीनों की जांच के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उसी गांव का रहने वाला एक परिचित युवक है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने किसी निजी विवाद और गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने घटना का री-क्रिएशन कराया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गांव ले जाकर घटनास्थल पर री-क्रिएशन कराया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि री-क्रिएशन से यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने बड़ी ही साजिश के तहत दोनों की हत्या की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

इनाम की घोषणा और जांच प्रक्रिया

इस अपराध को सुलझाने के लिए आईजी रामगोपाल गर्ग ने 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया था। जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई थी। पुलिस ने सबूतों, डीएनए रिपोर्ट, कॉल डिटेल और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर कड़ियां जोड़ीं। यहां तक कि कुछ परिजनों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया गया।