कांकेर में 100 से 200 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh Crimesकांकेर में 100 से 200 नक्सलियों ने किया सरेंडर. उत्तर बस्तर कांकेर का टॉप लीडर राजू सलाम, नक्सल कमांडर प्रसाद और मीना ने अपनी पूरी टीम के साथ सरेंडर कर दिया है। कामतेड़ा के जंगलों से बाहर आकर इन नक्सलियों ने BSF कैंप में हथियार डाले हैं। बताया जा रहा है कि कांकेर में 100 से 200 की संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक, राजू सलाम डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) कंपनी नंबर 5 का कमांडर था। वह रावघाट एरिया में सक्रिय था। कांकेर में पिछले 20 साल के बीच घटी सभी घटनाओं का मास्टरमाइंड राजू सलाम रहा है।

 

इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने से क्षेत्र में नक्सलवाद के खात्मे की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिलहाल, कांकेर पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों की पहचान करने में जुटी हुई है। संभावना है कि इन्हें जल्द ही जिला मुख्यालय या संभागीय मुख्यालय में मीडिया के सामने पेश किया जाएगा। CM फडणवीस के सामने भूपति समेत 61 नक्सलियों का सरेंडर

 

बता दें कि आज ही महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मोजुल्ला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 61 नक्सली मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने हथियार डाल दिए हैं। 15 अक्टूबर को उन्होंने आधिकारिक तौर पर सरेंडर किया। ये नक्सली अपने साथ हथियार भी लेकर आए थे, जिसे सीएम को सौंपा।

 

दरअसल, भूपति नक्सल संगठन में पोलित ब्यूरो मेंबर है। यह तेलंगाना के करीब नगर का रहने वाला है। 80 के दशक से माओवाद संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहा था। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश ओडिशा, समेत अन्य राज्यों में यह मोस्ट वांटेड था।

 

CG सरकार ने अकेले भूपति पर ही करीब 1 से डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम रखा है। अन्य राज्यों को मिलाकर ये 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनामी है। वहीं, एक दिन पहले सुकमा जिले में 50 लाख इनामी सहित 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बढ़ते दबाव की वजह से हथियार डालने का फैसला

 

वहीं नक्सल संगठन पर लगातार बढ़ते दबाव की वजह से इसने अपने अन्य साथ साथियों के साथ हथियार डालने का फैसला लिया और गढ़चिरौली पुलिस के पास पहुंच गया। वहीं आज 15 अक्टूबर को ये सभी नक्सलियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस के सामने सरेंडर किया।

 

कमा में 50 लाख इनामी सहित 27 नक्सलियों का सरेंडर

 

सुकमा जिले में 27 सक्रिय नक्सलियों ने 14 अक्टूबर को सरेंडर किया है। इनमें 10 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। इनमें 50 लाख रुपए तक के ईनामी 7 नक्सली भी हैं। जिनमें एक पर 10 लाख, तीन पर 8-8 लाख, एक पर 3 लाख, दो पर 2-2 लाख और नौ पर 1-1 लाख का इनाम घोषित था।

 

आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन नंबर 01 और रिजनल मिलिट्री कंपनी के हार्डकोर माओवादी शामिल हैं। सभी ने SP किरण चव्हाण और सीआरपीएफ, कोबरा सहित अन्य सीनियर अधिकारियों के सामने बिना हथियार आत्मसमर्पण किया।