बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के दवा वितरण रूम में घुसकर एक युवक ने जमकर हंगामा किया

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर के सिम्स अस्पताल के दवा वितरण रूम में घुसकर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। उसने कर्मचारी को धमकाते हुए कहा कि, टीआई मेरा मौसा है, घसीटते ले जाऊंगा, बहुत मारूंगा।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से माफी मंगवाई और वीडियो भी बनाया। दरअसल, शनिवार को प्रियांशु मिश्रा अपने दादा के लिए सिम्स के स्टोर रूम में दवाई लेने गया था। इस दौरान वह काउंटर पर सीनियर सिटीजन (वरिष्ठ नागरिक) के लिए तय लाइन में लग गया।

इस पर दवा वितरण कर रहे कर्मचारी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि तुम सीनियर सिटीजन नहीं हो, इसलिए सामान्य दवा खिड़की (काउंटर) पर जाओ। कर्मचारी की यह बात सुनते ही युवक आगबबूला हो गया। रूम में घुसकर किया हंगामा, कर्मचारी को दी गाली

युवक का कहना था कि, वह अपने दादा के लिए दवाई ले रहा है, इसलिए उसे सीनियर सिटीजन काउंटर से ही दवा चाहिए। जिस पर बात इतनी बढ़ी कि युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

देखते ही देखते युवक स्टोर रूम में घुस गया और फार्मासिस्ट को पकड़कर उससे उलझने लगा। बीच-बचाव में आए बाकी कर्मचारियों से भी उलझने लगा। इस दौरान युवक ने 15 मिनट तक जमकर हंगामा करते रहा।

बोला- टीआई मेरा मौसा है, सबको देख लूंगा

वीडियो में युवक साफ कहते हुए नजर आ रहा है कि, सिविल लाइन में मेरा मौसा टीआई है, तुम सब को देख लूंगा। इसके बाद बाहर निकलकर सभी से माफी मांगने का दबाव बनाते हुए हंगामा करता रहा। इससे लगभग आधे घंटे तक दवा वितरण का काम भी प्रभावित रहा। उसने अपना नाम प्रियांशु बताया।

वीडियो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार

एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी पहचान सिविल लाइन क्षेत्र के सरजू बगीचा निवासी प्रियांशु मिश्रा (22) पिता दीपक मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी युवक को रविवार को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।