कोरबा जिले के बुका पिकनिक स्पॉट पर मछली पालन के काम में लगे एक युवक की डूबने से मौत

Chhattisgarh Crimesकोरबा जिले के बुका पिकनिक स्पॉट पर मछली पालन के काम में लगे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 24 अक्टूबर की सुबह फाउटिंग हाउस से लौटते समय आशीष मरावी (24 साल) गहरे पानी में गिर गया था। उसका शव 24 घंटे बाद मिला है। 20 फीट गहराई से उसका शव बाहर निकाला गया। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है घटना के बाद वहां मौजूद 2 दोस्तों ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 2 दोस्तों ने की थी बचाने की कोशिश

 

मृतक आशीष रतनपुर के मेलनाडीह खुंटाघाट का रहने वाला था और बुका के कॉटेज हाउस में रहता था। वह महिला समिति द्वारा संचालित मछली पालन इकाई में कार्यरत था।

 

शुक्रवार की सुबह आशीष अपने दो अन्य साथियों के साथ बुका डैम पर रस्सी के सहारे फाउटिंग हाउस पर काम करने गया था।

 

काम खत्म होने के बाद तीनों कर्मचारी रस्सी के सहारे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक आशीष मरावी की तबीयत बिगड़ी और वह गहरे पानी में गिर गया।

 

उसे बचाने के लिए उसके दो दोस्तों ने भी पानी में छलांग लगाई, लेकिन आशीष का कुछ पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला, तब इसकी सूचना बांगो थाना पुलिस को दी गई।