छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दिवाली की शाम घर से कुछ दूर पर पटाखा फोड़ रही नाबालिग छात्रा को तीन युवक ने किडनैप किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दिवाली की शाम घर से कुछ दूर पर पटाखा फोड़ रही नाबालिग छात्रा को तीन युवक ने किडनैप किया। फिर नर्सरी में ले जाकर गैंगरेप किया। वारदात के तीन बाद यानी 24 अक्टूबर को उसने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दिवाली की शाम 14 साल की छात्रा घर से कुछ दूर पर पटाखा फोड़ रही थी। तभी वहां तीन युवक आ धमके और उसे खींचते हुए पास ही पानी टंकी से लगे नर्सरी में ले गए। फिर बारी-बारी कर रेप किया। वारदात के बाद तीनों मौके से भाग निकले।

तीन दिन बाद परिजनों को बताया

डरी-सहमी छात्रा किसी तरह घर पहुंची, लेकिन उसने किसी को कुछ भी नहीं बताया। तबीयत बिगड़ने पर उसने शुक्रवार को परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने उसे थाने लेकर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इन धाराओं के तहत की गई कार्रवाई

इस मामले में एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी पवन बघेल (18), रिंकू नागवंशी (20) और राजू टोप्पो (19) को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के खिलाफ 137(2), 70(1), 70 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।