दुर्ग जिले के भिलाई में 25 साल के एक युवक का मर्डर हुआ

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के भिलाई में 25 साल के एक युवक का मर्डर हुआ है। घटना आज यानि 30 अक्टूबर की है। पड़ोस के रहने वाले 2 युवकों ने मिलकर विक्की उर्फ धीरज सरोज की हत्या कर दी। बताया जा रहा है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है, जिसके बाद पुरानी रंजिश के कारण वारदात को अंजाम दिया गया। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार के सदस्यों में नाराजगी भी है और शोक भी है। बताया जा रहा है, एक लड़की विक्की को अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद 4-5 लोगों ने उसे इतना मारा की उसकी जान चली गईबेटे को बुलाने के लिए लड़की घर आई थी

 

घटना के बाद मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि कोई लड़की उनके बेटे को घर में बुलाने आई थी, वह बिना बताए चला गया। फिर 4-5 लोग मिलकर मारने लगे। जब तक मां वहां पहुंचती तब उनके बेटे को मारकर लेटा दिए थे। मां पहुंची तो उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा था।

 

मां ने कहा कि 15 दिन पहले की बात है। पड़ोसियों ने उनकी बेटी को भी गायब कर दिया था। 3-4 दिन परेशान रही। थाने के चक्कर काटी तब बेटी लौटी है। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। 2 सदिंग्ध हिरासत में

 

पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे युवक की हत्या हुई है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सूरज और सुधांशु ने उनके बेटे को मारा है। सुधांशु घर के पीछे ही रहता है, वह विक्की के मामा का लड़का है। पुलिस दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछकर रही है।

 

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी मौजूद है। जो घटना स्थल पर घेराबंदी कर सभी साक्ष्य को एकत्रित कर रही है।