प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई और कवि विनोद कुमार शुक्ल से बातचीत की

Chhattisgarh Crimesप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की पंडवानी लोक गायिका तीजन बाई और कवि विनोद कुमार शुक्ल से बातचीत की है। पीएम मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। यहां पहुंचते ही पीएम ने दोनों से फोन पर बात कर हालचाल जाना।

बता दें कि तीजन बाई पिछले डेढ़ साल से बीमार हैं। उनका इलाज जारी है। वहीं, ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल भी सांस की तकलीफ के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। जिनसे बात कर पीएम ने कहा है कि कोई भी जरूरत होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने साहित्यकार शुक्ल से पूछा कि आप क्या चाहते हैं? इसके जवाब में शुक्ल ने कहा- बस घर जाना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं, क्योंकि लिखना मेरे लिए सांस की तरह है।