छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों ने एक बार फिर से काफी मात्रा में धान फसल को नुकसान किया है। रात भर में 42 किसानों की कई एकड़ फसल चौपट हो गई। जिसकी जानकारी लगने के बाद विभाग नुकसान का आंकलन में जूट गया है।
शनिवार की रात को हाथियों का दल जंगल से निकलकर गांव के आसपास खेतों में पहुंचा। जहां हाथियों ने 42 किसानों की धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
जिसमें कटाईपाली, बेहरामुड़ा, लोटान, देउरमार में 21 किसानों की फसलों के अलावा फुलीकुंडा में 9, बोजिया में 8, औरानारा में 2 के अलावा इंचपारा में भी 2 किसानों की धान की फसलों को हाथियों ने चौपट कर दिया।
हाथियों की जानकारी ग्रामीणों को लगने पर मामले की सूचना वन अमला को दी गई। जहां वनकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उनसे छेड़छाड़ नहीं करने की समझाईश दी। वहीं सुबह वन अमला द्वारा नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।