छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी गई है। रायगढ़ में घरघोड़ा के कांग्रेस नेता उस्मान बेग को युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
उस्मान बेग ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 2008 में NSUI से की थी और लंबे समय तक रायगढ़ जिला NSUI जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे हैं।
उस्मान बेग की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के कई सीनियर नेताओं खरसिया विधायक उमेश पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया, राकेश पांडे ने भी सहमति और अनुशंसा दी थी।
उनकी सिफारिशों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने इस जिम्मेदारी के लिए उस्मान बेग को इस पद के लिए नियुक्त किया।
संगठन में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया और सहप्रभारी मोनिका मंडारे ने नेताओं के चयन को अंतिम रूप दिया। जिसके बाद यह आदेश जारी कर दिया गया है।
NSUI जिला अध्यक्ष भी रहे
कांग्रेस नेता उस्मान बेग 2009 से 2011 तक NSUI सदस्य रहे। इसके बाद 2014 से 2022 एनएसयूआई निर्वाचित जिला अध्यक्ष रायगढ़, दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में 7 सालों तक पैनल में कार्य किया।
2013-2018-2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा और 2014-2019-2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कमेटी विशेष सदस्य रहे।
2014-2022 जिला कांग्रेस और ब्लाक कांग्रेस विशेष आमंत्रित सदस्य, 2019-2024 निर्वाचित पार्षद और नगर पंचायत उपाध्यक्ष घरघोड़ा रहे।
2020 में रायगढ़ निगम उप चुनाव प्रभारी, 2023-2025 युवा कांग्रेस प्रभारी धर्मजयगढ़ और अब 2025 में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस का पद मिला है।