राजधानी रायपुर में रोलबोल कम्युनिटी 23 नवंबर, रविवार को रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन कर रही

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में रोलबोल कम्युनिटी 23 नवंबर, रविवार को रोलबोल यूथ कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम दोपहर 2 से 5 बजे तक मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, जेल रोड रायपुर में होगा। आयोजन की टिकट फ्री है। इस कॉन्क्लेव में देशभर से अपने क्षेत्रों में पहचान बनाने वाले कई दिग्गज व्यक्तित्व युवाओं से संवाद करने पहुंचेंगे।

  • अनुभव दुबे, को-फाउंडर, चाय सुट्टा बार – युवा उद्यमिता का बड़ा नाम
  • तुषार अमरीश गोयल, फिल्म लेखक-निर्देशक, द ताज स्टोरी – भारतीय इतिहास के कथाकार
  • अमर सिरोही, शीर्ष डिजिटल क्रिएटर – लाखों युवाओं के रोल मॉडल
  • दिनेश मोहन, 65 वर्षीय मॉडल-एक्टर – एज इज़ जस्ट अ नंबर की मिसाल
  • पद्मश्री अनुज शर्मा, सुपरस्टार व विधायक – कला व समाज सेवा में अग्रणी चेहरा

इसके अलावा पैनल डिस्कशन में बिल्डर-संतोष लोहाणा, युवा उद्यमी-प्रथम बाफना, समाजसेवी-अमर परवानी, सरिता बाजपेई, कैंसर सर्जन-डॉ. यूसुफ मेमन, सुबोध हरितवाल और नितिन श्रीवास्तव शामिल होंगे।

इसलिए खास होगा ये यूथ कॉन्क्लेव

रोलबोल के संस्थापक दर्शन सांखला ने बताया आज युवा सिर्फ करियर नहीं, बल्कि क्लैरिटी, माइंडसेट, नेटवर्क और रियल इंस्पिरेशन चाहता है। ऐसे में ये कॉन्क्लेव युवाओं को सफल उद्यमियों से सीखने का मौका, बड़े क्रिएटर्स से बदलाव की कहानियां, पैनल डिस्कशन से ग्राउंड-लेवल नॉलेज, नेटवर्किंग से नई संभावनाओं के न्यू डोर ओपन करेगा।

पांच साल से रायपुर में काम कर रही है रोलबोल कम्युनिटी

बता दें कि पिछले 5 वर्षों से रायपुर में सक्रिय रोलबोल कम्युनिटी अब देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। कम्युनिटी इन क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है—

  • जीवन प्रबंधन
  • उद्यमिता
  • नेटवर्किंग
  • सीखने-बढ़ने के अवसर
  • समाज में सकारात्मक बदलाव

इवेंट में रोलबोल अपना नया वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा। साथ ही रायपुर के दूसरे चैप्टर की घोषणा और 5 नए शहरों में विस्तार की शुरुआत भी होगी।