छत्तीसगढ़ के मुंगेली में शनिवार को दो युवकों स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के मुंगेली में शनिवार को दो युवकों स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की। पीड़िताओं और ग्रामीणों के शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने दोनों युवकों जमकर लात और थप्पड़ बसाए। बाद में उनका जुलूस भी निकाला गया। मामला लालपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवरहट गांव के स्कूल के पास ही शराब दुकान है। शनिवार को सम्मत पटेल (20) और सूरज पटेल (25) ने शराब के नशे में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ की।

 

छात्राओं ने फौरन ग्रामीणों से इसकी शिकायत की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों मनचलों को पकड़ा और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का जमकर पीटा। फिर उनका जुलूस निकाला। जानिए क्या है पूरा मामला ?

 

दरअसल, देवरहट गांव में शासकीय हाई स्कूल है। थोड़ी ही दूर पर शराब दुकान है। हर रोज की तरह शनिवार को भी हरनाचाका गांव की छात्राएं स्कूल पढ़ने गई थीं। जब वह वापस घर लौट रही थीं, तो देवरहट में रहने वाले सम्मत पटेल और सूरज पटेल ने रास्ता रोककर छोड़छाड़ की।

 

किसी तरह छात्राएं अपने गांव हरनाचाका पहुंची और छेड़छाड़ की जानकारी परिजनों-ग्रामीणों की दी। ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए दोनों मनचलों को पकड़ा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। दुकान के बाहर बैठाकर जमकर पीटा

 

एसआई अमित गुप्ता अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में लिया। इस दौरान एक दुकान के बाहर उन्हें बैठाया गया और जमकर लात- थप्पड़ बरसाए। जिस पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया।

 

घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह पहले गांव में नई सरकारी शराब दुकान खुलने के बाद से स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात बढ़ गई हैं, जिससे वे खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

 

जनपद सदस्य ने धरना प्रदर्शन की घोषणा की

 

कांग्रेस जनपद सदस्य विद्यानंद चंद्राकर ने कहा कि आए दिन स्कूली छात्राओं से छेड़खानी हो रही है और मनचले उनके स्कूल बैग में शराब की बोतलें डाल देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार या तो शराब दुकान बंद करे या फिर स्कूल बंद करे। विद्यानंद चंद्राकर ने सोमवार को शराब दुकान के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की भी घोषणा की। आरोपियों को भेजा गया जेल

 

इस पूरे मामले में एसआई अमित गुप्ता का कहना है कि आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 126(2), 74, 351(2), 3(5) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।