कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesकांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ताड़ोकी थाना क्षेत्र में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कचवार निवासी धनंजय प्रधान (22) खेती का काम करता था। जबकि गूंजनार निवासी युवती संध्या दर्रो है। दोनों कल शाम घर से निकले थे, फिर एक ही दुपट्टे से लटके मिले।

सूचना मिलने पर ताड़ोकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके पाए गए। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।