छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एर्रापल्ली गांव में नक्सलियों ने एक आत्मसमर्पित नक्सली की धारदार हथियार से हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एर्रापल्ली गांव में नक्सलियों ने एक आत्मसमर्पित नक्सली की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान पुनेम बुदरा (28) पुत्र जोगा के रूप में हुई है। सरेंडर करने के बाद से पुनेम गांव में रह रहा था। नक्सलियों को पुनेम पर मुखबिरी का शक था। यह मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का है। पुनेम बुदरा ने वर्ष 2022 में सुकमा जिले में नक्सल संगठन के सामने आत्मसमर्पण किया था। मई-जून 2025 से वह अपने पैतृक गांव एर्रापल्ली में रह रहा था। शुक्रवार बीती रात करीब 10 बजे दो नक्सली बुदरा के घर पहुंचे और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पामेड़ थाने से पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है।

 

बस्तर क्षेत्र में आत्मसमर्पण करने वाले अधिकांश नक्सलियों को पुनर्वास केंद्रों में विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद कई आत्मसमर्पित नक्सली अपने गांवों में लौट रहे हैं। इस हत्या के बाद गांव में बसने वाले अन्य आत्मसमर्पित नक्सलियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।