रायपुर के भनपुरी के रामेश्वर नगर में दो अलग-अलग जगह पर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है

Chhattisgarh Crimesरायपुर के भनपुरी के रामेश्वर नगर में दो अलग-अलग जगह पर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। रविवार की सुबह परिजनों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी है। मृतकों की शिनाख्त ठाकुर राम साहू (55) और दुर्गा साहू (24) के रूप में हुई है।

घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खमतराई पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र स्थित रामेश्वर नगर इलाके में एक महिला और पुरुष के आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने मर्ग कायम करके शुरू की जांच

पुलिस की टीम ने दोनों घटना स्थल का जायजा लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।